ग्रेटर नोएडा में आग बुझाने के दौरान बड़ा हादसा, दीवार-बीम गिरने से दो दमकल कर्मियों की मौत

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक 3 स्थित ILGIM कंपनी में मंगलवार की दरमियानी रात को आग लगी थी. इस कंपनी इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने का काम होता है. दमकलकर्मी आग बुझाने के दौरान हादसे का शिकार हो गए।

Greater Noida Fire News: ग्रेटर नोेएडा की एक कंपनी में भीषण आग लग गई. हादसा इकोटेक 3 मे हुआ. ILGIM नाम की इस कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने का काम होता था. आग बुझाते वक्त एक और हादसा हुआ। कंपनी की साइड की एक दीवार और लोहे का एक बीम गिरने से 2 दमकलकर्मियों की मौत हो गई. जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया है.

घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

इस हादसे से फायर विभाग और पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस के अनुसार सोमवार आधी रात को थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में स्थित आईएलजीआईएम कंपनी में आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम को मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास के क्षेत्र में आग फैलने से रोक दिया।

हादसे में कौन-कौन हुए घायल

आग बुझाने के दौरान अचानक कंपनी परिसर की एक साइड की दीवार और लोहे की भारी बीम भरभराकर गिर गई। मलबे की चपेट में आने से मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह, फायरमैन रोहित यादव, फायरमैन मनीष कुमार और फायरमैन अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों और पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें…

UP News: रैगिंग के मामलों में बिहार दूसरे स्थान पर, यूपी में सबसे चौंकाने वाले आंकड़े

दो दमकल कर्मियों की मौत

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने फायरमैन रोहित यादव और मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजपाल सिंह, मनीष कुमार और अमित कुमार का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा गया। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। कंपनी परिसर में मौजूद मशीनों, विद्युत व्यवस्था और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें…

UP News: बिजली के पोल से टकराकर पलटा टैंकर, भीषण आग में जिंदा जले तीन लोग

Back to top button