
Thalapathy Vijay और तृषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में पूर्व डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन
उदयनिधि स्टालिन ने कावेरी जल विवाद को लेकर हो रहे प्रोटेस्ट के दौरान मुख्यमंत्री विजय पर निशाना साधा.
Udhayanidhi Stalin: तमिलनाडु में पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक्ट्रेस तृषा पर विवादित कमेंट को लेकर उन पर ये कार्रवाई की गई है. गिरफ्तारी के बाद उदयनिधि स्टालिन ने कहा, मैं इसका कानूनी रूप से सामना करूंगा. मैं इस गिरफ़्तारी को एक मजाक मानता हूं. न सिर्फ मैं, बल्कि DMK का आखिरी कार्यकर्ता भी कार्रवाई से नहीं डरेगा.
मंगलवार सुबह चेन्नई में उस समय काफी हंगामा हुआ जब तमिलनाडु पुलिस ने विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री त्रिशा के खिलाफ की गई टिप्पणी के मामले में उनके घर से गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को एक रैली में अभिनेत्री के बारे में स्टालिन के बेटे की टिप्पणियों से भारी विवाद खड़ा हो गया था.
कैसे शुरू हुआ विवाद?
दरअसल, कावेरी जल विवाद को लेकर तंजावुर में आयोजित एक विरोध सभा को संबोधित करते हुए उदयनिधि स्टालिन ने मुख्यमंत्री विजय पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि तमिलनाडु को कावेरी का एक बूंद पानी भी नहीं मिला, जबकि मुख्यमंत्री इस पूरे मुद्दे पर बेपरवाह बने रहे.
#WATCH | DMK leader and LoP Udhayanidhi Stalin detained by Police from his Chennai residence, following an FIR against him over his alleged defamatory remarks against CM Vijay. Slogans directed at actor Trisha were raised at his rally yesterday. pic.twitter.com/wTM6rABo85
— ANI (@ANI) August 4, 2026
इसी दौरान सभा में मौजूद कुछ लोगों ने “तृषा… तृषा…” के नारे लगाने शुरू कर दिए. इस पर उदयनिधि ने मुस्कान के साथ अपना भाषण रोककर ऐसी टिप्पणी की, जिसे कई लोगों ने अभिनेत्री तृषा की ओर इशारा और दोहरे अर्थ वाली आपत्तिजनक टिप्पणी के रूप में देखा. इसके बाद यह मामला राजनीतिक विवाद में बदल गया.
उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ प्रदर्शन
बयान के विरोध में प्रदर्शन को देखते हुए उदयनिधि स्टालिन के घर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. टीवीके कार्यकर्ताओं ने घर के बाद प्रदर्शन किया. विपक्ष अमर्यादित बयान के लिए उदयनिधि स्टालिन से सार्वजनिक माफी की मांग कर रहा है.
तमिलनाडु की सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने स्टालिन के खिलाफ स्थानीय पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) दोनों जगह शिकायतें दर्ज कराई हैं.
बीजेपी ने घेरा
बीजेपी ने उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी की मांग की है. तमिलनाडु बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने ‘X’ पर कहा कि उदयनिधि की दोहरे अर्थ वाली टिप्पणी घिनौनी, अश्लील, भद्दी और शर्मनाक है. सच तो यह है कि कोई बदमाश या चोर भी, जिसकी मां, पत्नी या बेटी हो, इतनी भद्दी बात नहीं करेगा. ऐसी बातें करने वालों को कोई भी मां, पत्नी या बेटी माफ नहीं करेगी.





