
मकान अचानक भर-भराकर गिरा, दो बच्चों सहित छह की मौत
प्रतापगढ़ में ढहा सौ साल पुराना मकान
AC ROOM परिवार के लिए बना कब्रगाह
प्रशासनिक अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे
प्रतापगढ़। जिले मे लगातार हो रही बारिश के बीच आज महुली वार्ड में एक दर्दनाक हादसा हो गया। लगभग सौ वर्ष पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय 100 साल पुराने मकान के AC रूम में 7 सदस्यों का परिवार सो रहा था। अचानक मकान जमींदोज हो गया। AC ROOM परिवार के लिए कब्रगाह बन गया। मकान के मलबे में 7 लोग दबे, 6 ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में माता, पिता, बहू बेटा, दो मासूम शामिल हैं। घर में सो रहे थे। मलबे में दबने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान प्रमोद श्रीवास्तव, उनकी पत्नी रीता श्रीवास्तव, पुत्र नितिन श्रीवास्तव, पुत्रवधू माधुरी श्रीवास्तव तथा दो मासूम बच्चों माधव और अद्विक के रूप में हुई है। परिवार के बड़े बेटे अमन श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हैं, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कई घंटों तक चले राहत एवं बचाव अभियान में मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन छह लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। घायल अमन को तत्काल अस्पताल भेजा गया। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत कार्यों का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद प्रतापगढ़ में हुए हादसे का लिया संज्ञान। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों का समुचित उपचार करवाने हेतु के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने हेतु निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने की घायलों के जल्द स्वस्थ होने कामना की।





