मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद बाजार पर बिकवाली हावी रही और सेंसेक्स करीब 400 अंक से ज्यादा गिरा। वहीं निफ्टी भी दबाव में आया। निवेशकों ने कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, कमजोर वैश्विक संकेतों और कंपनियों के तिमाही नतीजों के बीच सतर्क रुख अपनाया है।