
भोजपुरी संस्कृति का महापर्व! राजधानी लखनऊ में मनोज तिवारी समेत जुटेंगे देशभर के कलाकार…
Bhojpuri Mahotsav: भोजपुरी भाषा, संस्कृति और लोक कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से 8 अगस्त 2026 को राजधानी लखनऊ में भव्य ‘भोजपुरी महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। इस सांस्कृतिक आयोजन में भोजपुरी जगत के कई प्रसिद्ध कलाकार और गणमान्य लोग हिस्सा लेंगे।
यह कार्यक्रम विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह (लोक निर्माण भवन), लखनऊ में दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा। आयोजकों ने सभी भोजपुरी प्रेमियों और उनके परिवारों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
मनोज तिवारी होंगे मुख्य आकर्षण
महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण दिल्ली से भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता-गायक मनोज तिवारी होंगे। उनके अलावा बलिया के सुप्रसिद्ध लोक गायक गोपाल राय और असम की प्रसिद्ध लोक गायिका कल्पना पटवारी भी अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी।
यह भी पढ़ें…
Yogi सरकार का नया रिकॉर्ड! 4 महीने में आबकारी विभाग ने जुटाए ₹20,862 करोड़…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी भरमार
आयोजन में भोजपुरी लोकगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि महोत्सव का उद्देश्य भोजपुरी भाषा और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाना तथा लोक कलाकारों को सम्मानित करना है।
यह भी पढ़ें…
RLD को बड़ा झटका! यूपी अध्यक्ष ने पार्टी और पद से दिया इस्तीफा, लोकतंत्र पर उठाए सवाल…
प्रवेश रहेगा निशुल्क
अखिल भारतीय भोजपुरी समाज ने इस कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा है। कार्यक्रम के संयोजक प्रभुनाथ राय (राष्ट्रीय अध्यक्ष) और सह-संयोजक मनोज सिंह (राष्ट्रीय महासचिव) ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर भोजपुरी संस्कृति को मजबूत बनाने की अपील की है।
आयोजकों का कहना है कि यह महोत्सव केवल मनोरंजन का मंच नहीं, बल्कि भोजपुरी भाषा, साहित्य और लोक परंपराओं के संरक्षण और प्रचार-प्रसार का भी महत्वपूर्ण अवसर होगा। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों से भी भोजपुरी समाज के लोग शामिल होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें…





