दिल्ली विधानसभा में हंगामा, AAP के छह विधायक मार्शल आउट

BJP विधायकों की टी-शर्ट पर आपत्ति

दिल्ली विस मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू

मुख्यमंत्री सदन में पेश करेंगी कैग रिपोर्ट

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में टी-शर्ट पर हंगामा हो गया। विपक्ष के द्वारा पहनी गई टी-शर्ट पर भाजपा विधायकों ने आपत्ति जताई। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने टी-शर्ट नहीं उतारने पर विधायक संजीव झा, कुलदीप, अजय दत्त, जरनैल सिंह समेत दूसरे विधायक को मार्शल आउट किया। दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। आज वित्त वर्ष 2024-25 के राज्य वित्त से संबंधित नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रिपोर्ट पेश करेंगी।  विधानसभा में नियम-280 के तहत चर्चा में दिल्ली के विधायकों ने साफ-सफाई का मुद्दा उठाया। सीएजी की एक रिपोर्ट अभी पेश होगी। सदन में तीन बिल आएंगे। वहीं, छह विधायक मार्शल आउट और सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। जिसके बाद फिर से सदन की कार्यवाही शुरू हुई।

Back to top button