Asur 3: फिर CBI अफसर बनकर लौटेंगे अरशद वारसी, शो में इस एक्ट्रेस की एंट्री

अरशद वारसी और बरुन सोबती की सुपरहिट वेब सीरीज 'असुर 3' की शूटिंग सितंबर से शुरू होगी। इस सीजन में एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद की एंट्री हुई है

Asur 3 Update: भारतीय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी क्राइम, सस्पेंस और साइकोलॉजिकल थ्रिलर कहानी से तहलका मचाने वाली मशहूर वेब सीरीज ‘असुर’ (Asur) के अगले पार्ट का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार ‘असुर सीजन 3′ (Asur Season 3) की शूटिंग और स्टारकास्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने तीसरे सीजन की स्क्रिप्ट पूरी तरह से लॉक कर ली है और फिल्म की शूटिंग इसी साल सितंबर 2026 से शुरू होने जा रही है।

इस एक्ट्रेस की सरप्राइज एंट्री

‘असुर 3’ में इस बार दर्शकों को कुछ नए चेहरे और दिलचस्प ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। सीरीज की मुख्य रीढ़ माने जाने वाले अरशद वारसी (Arshad Warsi) और बरुन सोबती (Barun Sobti) एक बार फिर से CBI ऑफिसर ‘धनंजय राजपूत’ और ‘निखिल नायर’ के अपने पॉपुलर किरदारों में वापसी करेंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रतिभाशाली अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद (Shweta Basu Prasad) इस बार ‘असुर’ की स्टारकास्ट से जुड़ गई हैं। हालांकि, उनके किरदार को लेकर अभी सस्पेंस बरकरार रखा गया है।

फायर बॉल Shwetha Basu की PHOTOS वायरल, साड़ी में भी दिखा ग्लैमरस अवतार,  देखिए उनकी शानदार तस्वीरें - makdi fame actress swetha basu prasad hot  photos in saree pics goes viral south

निर्देशक भी बदला

इस सीजन में सिर्फ पर्दे के सामने ही नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे भी एक बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। ‘असुर’ के क्रिएटर और राइटर गौरव शुक्ला अब तीसरे सीजन में डायरेक्टर की कुर्सी संभालने जा रहे हैं। इससे पहले आए दोनों सुपरहिट सीजन्स का निर्देशन ओनी सेन (Oni Sen) ने किया था। अब गौरव शुक्ला ही इस सीजन का निर्देशन और प्रोडक्शन दोनों संभालेंगे।

ये भी पढ़े- ना मैंने चुम्मा दिया, ना लिया…’ उदित नारायण के ‘Kiss’ विवाद पर कुमार सानू ने ली चुटकी

साइंस और माइथोलॉजी के थ्रिलर है ‘असुर’

साल 2020 में आए ‘असुर’ के पहले सीजन को दर्शकों और क्रिटिक्स से बेइंतहा प्यार मिला था। इसके बाद साल 2023 में आए ‘असुर 2’ ने सफलता के नए झंडे गाड़े।

यह सीरीज भारतीय पौराणिक कथाओं (Mythology) और आधुनिक फॉरेंसिक साइंस (Science) के ऐसे अद्भुत तालमेल पर आधारित है, जिसने सस्पेंस-थ्रिलर का एक नया पैमाना तय किया है। दूसरे सीजन के आखिरी एपिसोड में छोड़ी गई अधूरी गुत्थियों को अब ‘असुर 3’ में सुलझाया जाएगा।

ये भी पढ़े- Haiwaan: इस दिन आउट होगा अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ का टीजर

Back to top button