भारतीय रेलवे का हाईस्पीड और आधुनिक रेल नेटवर्क का विस्तार

भारतीय रेलवे का देश में सफर का तरीका बदलने की तैयारी

सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनें तैयार
यात्रियों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
दिल्ली। भारतीय रेलवे का देश में सफर का तरीका पूरी तरह बदलने की तैयारी में है। यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और तेज रफ्तार देने के लिए चालू वित्त वर्ष में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से करीब 27 नई सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनें तैयार की जा रही हैं। देश की तीनों प्रमुख कोच फैक्ट्रियों में इन ट्रेनों का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। फिलहाल देश भर में चेयरकार और स्लीपर मिलाकर 100 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें दौड़ रही हैं, पर यह वित्त वर्ष वंदे भारत के उत्पादन के लिहाज से सबसे बड़ा साबित होने जा रहा है। भारतीय रेलवे हाईस्पीड और आधुनिक रेल नेटवर्क को विस्तार देने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। मौजूदा वंदे भारत सेवाओं के साथ अब नए ट्रेन सेट तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें चेयरकार और स्लीपर दोनों तरह की सुविधाएं होंगी। देश की तीन प्रमुख कोच फैक्ट्रियों में इनका उत्पादन चल रहा है।
Back to top button