Bigg Boss 20: नए प्रोमो में सलमान खान का जलवा, कंटेस्टेंट को मिलेगी अनोखी पॉवर

बिग बॉस 20' के नए प्रोमो में सलमान खान अखाड़े वाले दबंग अवतार में दिखे। उन्होंने कंटेस्टेंट्स को '2 खास पावर मिलने का ऐलान किया है।

Bigg Boss 20 Promo: छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20‘ (Bigg Boss 20) अपनी शुरुआत से पहले ही फैंस के बीच जबरदस्त हलचल मचा रहा है। मेकर्स ने दर्शकों का उत्साह दोगुना करते हुए शो का एक और धमाकेदार नया प्रोमो जारी कर दिया है।

इस नए प्रोमो में शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) अपने बिल्कुल अलग और दबंग अवतार में नजर आ रहे हैं, जहां वे इस 20वें सीजन के सबसे बड़े और अनोखे ट्विस्ट का खुलासा करते दिखते हैं।

अखाड़े में सलमान की दबंग एंट्री

सामने आए प्रोमो में एक अखाड़े (Arena) का सीन दिखाया गया है, जहां दो खिलाड़ी आपस में भिड़ते हैं और एक-दूसरे के वार से घायल होकर गिर पड़ते हैं। तभी सुपरस्टार सलमान खान की स्टाइल में एंट्री होती है।

सलमान दोनों घायल खिलाड़ियों को दो खास वरदान’ (2 Special Vardaans) प्रदान करते हैं, जिसके बाद दोनों खिलाड़ी फिर से खड़े होकर मुकाबले में उतर जाते हैं। इस अनोखे प्रोमो के जरिए सलमान ने खुलासा किया कि ‘बिग बॉस 20’ में हर कंटेस्टेंट को एक नहीं बल्कि 2 विशेष वरदान दिए जाएंगे।

सेफ गेम खेलने का झंझट खत्म!

अब तक के बिग बॉस के इतिहास में एलिमिनेशन के डर से कई कंटेस्टेंट्स ‘सेफ गेम’ खेलते नजर आते थे। लेकिन मेकर्स का दावा है कि इन 2 वरदानों के मिलने के बाद किसी भी खिलाड़ी को एलिमिनेट होने का डर नहीं रहेगा और वे खुलकर अपनी रणनीति व असली गेम सामने रख सकेंगे। यह अनोखी पावर इस सीजन को पहले के सभी 19 सीजन्स से बिल्कुल अलग और रोमांचक बनाने वाली है।

शुरू हो रहा बिग बॉस का ग्रैंड सीजन

आपको बता दें कि ‘बिग बॉस 20’ की आधिकारिक रिलीज डेट पहले ही घोषित हो चुकी है। यह ग्रैंड सीजन 6 सितंबर 2026 से दर्शकों के बीच होगा, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा।

Back to top button