UP News: तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, तेज धूप और उमस से कई स्कूली छात्र बेहोश

देवरिया में पीएम श्री जीआईसी से निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान भीषण गर्मी और डिहाइड्रेशन के कारण 25 से अधिक छात्राएं अचेत हो गईं।

Deoria Tiranga Yatra: उत्तर प्रदेश के जिला देवरिया में गुरुवार के दिन तिरंगा यात्रा के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक-एक कर 40 से अधिक छात्राएं बेहोश हो गईं भीषण गर्मी,  तेज धूप और उमस के कारण तिरंगा यात्रा में शामिल कई स्कूली बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। छात्र सड़क पर ही चक्कर खाकर बेहोश हो गए।

घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। शिक्षकों और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने आनन-फानन में अचेत हुए बच्चों को महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।

उल्टी-बेहोशी के बाद ट्रामा सेंटर में भर्ती

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तिरंगा यात्रा में विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। दोपहर की भीषण गर्मी और अत्यधिक उमस के बीच बच्चों को काफी दूरी तक पैदल चलना पड़ा। यात्रा के दौरान पीने के पानी और प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जैसे ही यात्रा मुख्य मार्ग से गुजरी, डिहाइड्रेशन की वजह से एक-एक कर कई बच्चे जमीन पर गिरने लगे।

डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी

बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में डॉक्टरों की टीम को मुस्तैद किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि अधिकतर बच्चे डिहाइड्रेशन, लो ब्लड प्रेशर और घबराहट की समस्या से पीड़ित थे। प्राथमिक उपचार, ओआरएस (ORS) और ड्रिप चढ़ाने के बाद अधिकांश बच्चों की हालत में सुधार आया है और वे खतरे से बाहर हैं। 

ये भी पढ़े- UP News: जिस मंदिर में होती थी पूजा वहीं दफन थी 2 लाशे, खुदाई में खुला खौफनाक राज

लापरवाही पर उठे सवाल

स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों के बीच इस तरह की घटना के बाद आयोजकों और प्रशासन के प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भीषण गर्मी के मौसम में इतनी बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों को शामिल करते वक्त एम्बुलेंस, प्राथमिक चिकित्सा और पेयजल के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं थे

ये भी पढ़े- घर में कुत्ता-बिल्ली पालते हैं तो सावधान! लखनऊ में लागू हुए नए नियम, जानें पूरा प्रावधान…

Back to top button