
Lucknow News: पिता की लाश से अंगूठा लगवाकर हड़पी जमीन, VIDEO देखकर खौल जाएगा खून
लखनऊ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। अंतिम संस्कार से ठीक पहले कलयुगी बेटे ने अपने मृत पिता के अंगूठे का प्लेन पेपर पर निशान लगवाया।
Lucknow News: राजधानी लखनऊ से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक बेहद शर्मनाक करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच, पिता की अर्थी उठने से ठीक पहले कलयुगी बेटे ने अपने ही मृत पिता के अंगूठे का निशान (Thumb Impression) एक सादे कागज पर लगवा लिया।
घटना का वीडियो किसी ने चुपके से अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसके सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।
अंतिम यात्रा की आड़ में संपत्ति हड़पने का खेल?
जानकारी के मुताबिक, यह घटना लखनऊ के एक स्थानीय इलाके की है जहाँ वयोवृद्ध पिता की मृत्यु के बाद उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही थीं। घर के बाहर शव को अर्थी पर सजाया गया था।
लखनऊ के रहीमाबाद में एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहाँ 75 वर्षीय छत्रपाल की मृत्यु के बाद उनके इकलौते बेटे महेंद्र ने सादे कागज़ों पर शव का अंगूठा लगवा लिया।
जांच के अनुसार जीते-जी प्रताड़ित किए जाने के बाद पिता ने बेटे को संपत्ति से बेदखल कर ज़मीन अपनी बेटियों के नाम कर दी थी।… pic.twitter.com/pIvTxYtePp
— Anurag Chaddha (@AnuragChaddha) August 13, 2026
इसी दौरान, मौका देखकर मृतक के बेटे ने जेब से एक सादा कागज और स्याही (Ink Pad) निकाली। उसने बिना किसी झिझक के मृत पिता के बेजान अंगूठे पर स्याही लगाकर कागज पर उसका निशान ले लिया।
माता-पिता को पैतृक घर से निकाला
बुद्धेश्वर निवासी मृतक की बेटी सुमन ने आरोप लगाया कि महेंद्र और उसकी पत्नी लक्ष्मी माता-पिता को आए दिन प्रताड़ित करते थे। वर्ष 2023 में दोनों ने छत्रपाल और उनकी पत्नी शिवदेवी को पैतृक घर से निकाल दिया था। इसके बाद माता-पिता बुजुर्ग रिश्तेदारों के यहां रहने को मजबूर हो गए। वर्ष 2024 में दोनों सुमन के घर रहने आ गए। कुछ समय बाद वे अन्य बेटियों के घर भी रहे।
बेटे-बहू के व्यवहार से नाराज होकर उन्होंने समाचार पत्र में सार्वजनिक सूचना प्रकाशित कर महेंद्र और लक्ष्मी को पैतृक संपत्ति से बेदखल भी कर दिया था।
ये भी पढ़े- हेड कांस्टेबल परीक्षा में नकल के आरोप, हाईकोर्ट में रिजल्ट पेश; दोबारा परीक्षा की मांग…
पुलिस जांच में जुटी
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। नेटिज़न्स कलयुगी बेटे के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संबंधित परिजनों से पूछताछ कर नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े- UP News: तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, तेज धूप और उमस से कई स्कूली छात्र बेहोश




