
न मैं कभी डरा हूं, न कभी डरूंगा:बादल
हमारा शिरोमणि अकाली दल हर कुर्बानी को तैयार
माहौल खराब करने वालों के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे:सुखबीर
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष एवं पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि न मैं कभी डरा हूं और न डरूंगा। अकाली दल हर कुर्बानी को तैयार है। सुखबीर ने कहा कि कुछ लोग पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं। देश की अमन शांति भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका मकसद सफल नहीं होने दिया जाएगा। दोनों बार मुझ पर गुरु घर में हमला हुआ है।
गौरतलब है कि नांदेड साहिब में हमले के बाद सुखबीर बादल हमला हुआ था। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल





