
सावधान! भारत को कमजोर मत समझना:डोभाल
आतंकी ठिकानों को नष्ट करना हमारा मुख्य उद्देश्य
परिणाम कुछ भी हों, प्रहार करने की है पूरी क्षमता
दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कहा है कि भारत की उदारता और सहनशीलता को उसकी कमजोरी नहीं समझना चाहिए। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर का मुख्य उद्देश्य पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े आतंकी ठिकानों को नष्ट करना था। उन्होंने कहा कि देश जोखिम उठाने और कड़ा प्रहार करने की क्षमता रखता है, भले ही उसके परिणाम कुछ भी हों।





