शिवसेना के पूर्व विधायक पवन पाण्डेय 27 वर्ष बाद बरी

अकबरपुर बिजलीघर बलव: ढाई दशक पुराने मुकदमे का निस्तारण

लंबित मुकदमे में सात लोग दोषमुक्त

अंबेडकरनगर। अकबरपुर बिजलीघर के सामने वर्ष 1999 में हुए बलवा मामले में सोमवार को विशेष एमपी-एमएलए न्यायालय ने फैसला सुनाया। अदालत ने अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवसेना से पूर्व विधायक पवन कुमार पांडेय समेत सात आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। फैसले के साथ ही करीब 27 वर्ष से लंबित मुकदमे का निस्तारण हो गया।।

मामला वर्ष 1999 में अकबरपुर बिजलीघर के सामने हुए विवाद और बलवा से जुड़ा है। घटना के बाद पुलिस ने बलवा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के बाद पूर्व विधायक पवन कुमार पांडेय समेत सात लोगों को आरोपी बनाया गया था।। मामले की सुनवाई लंबे समय तक विशेष एमपी-एमएलए न्यायालय में चली। अभियोजन पक्ष ने आरोपों के समर्थन में साक्ष्य और दलीलें पेश कीं, जबकि बचाव पक्ष ने आरोपों को निराधार बताते हुए अपना पक्ष रखा।।

दोनों पक्षों की अंतिम बहस 5 अगस्त को पूरी हुई थी। इसके बाद अदालत ने फैसला सुनाने के लिए सोमवार की तारीख निर्धारित की थी। सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायालय ने पूर्व विधायक समेत सभी सात आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।।

Back to top button