
Govinda की शादी खतरे में…? बेटे यश के साथ सुनीता आहूजा गुस्से में पहुंचीं फैमिली कोर्ट
Govinda Sunita Ahuja Controversy: बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर वन’ गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के बीच बीते कुछ समय से चल रही तनातनी की खबरों के बीच बुधवार को एक नया मोड़ आया। सुनीता आहूजा को उनके बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया।
कोर्ट परिसर से बाहर निकलते समय सुनीता बेहद शांत और सीरियस नजर आईं, जिससे सोशल मीडिया पर उनके और गोविंदा के बीच तलाक की अटकलें तेज हो गईं।
फैमिली कोर्ट के बाहर भड़कीं सुनीता
कोर्ट के बाहर जैसे ही पैपराजी ने सुनीता को देखा, वे कैमरे लेकर उनकी तरफ बढ़े और सवाल पूछने लगे। पैपराजी के यह पूछने पर कि “अंदर क्या हुआ और क्या आप कुछ बोलना चाहेंगी?”, सुनीता इरिटेट नजर आईं। उनके बेटे यशवर्धन ने स्थिति को संभालते हुए पैपराजी से रिक्वेस्ट की, “कुछ नहीं हुआ है, प्लीज जाने दीजिए” और अपनी मां को प्रोटेक्ट करते हुए गाड़ी तक ले गए। कार में बैठने से पहले सुनीता ने चुटकी लेते हुए कहा, “बर्थडे मनाने गए थे” और वहां से निकल गईं।
View this post on Instagram
क्या सच में हो रहा है तलाक?
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही फैंस कयास लगाने लगे कि दोनों अब कानूनी रूप से अलग हो रहे हैं। हालांकि, इसके तुरंत बाद गोविंदा की टीम और रिपोर्ट्स से बड़ी राहत की खबर सामने आई।
खबरों के मुताबिक, सुनीता आहूजा फैमिली कोर्ट नया तलाक केस फाइल करने नहीं, बल्कि अपने पुराने आवेदन/केस को वापस (Withdraw) लेने पहुंची थीं। गोविंदा के मैनेजर ने पुष्टि कि दोनों का कोई सेपरेशन नहीं हो रहा है, आपसी बातचीत से मामले सुलझा लिए गए हैं।
ये भी पढ़े- ‘Mahakali’ में असुर गुरु ‘शुक्राचार्य’ के रोल में दिखेंगे अक्षय खन्ना! मेकर्स ने दिया बड़ा हिंट




