CNG भरते समय पंप पर हुआ जोरदार धमाका, दिल्ली में मचा हड़कंप; एक की मौत

CNG Pump Blast: टीकरी कलां इलाके में गैस रीफिलिंग के दौरान अचानक धमाका, मौके पर मची अफरा-तफरी; दमकल और बचाव दल ने संभाला मोर्चा।

Delhi: राजधानी दिल्ली के टीकरी कलां इलाके में बुधवार को एक CNG पंप पर गैस रीफिलिंग के दौरान जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाका उस समय हुआ जब एक ट्रक से पंप में गैस भरी जा रही थी। हादसे में गैस रीफिलिंग का काम कर रहे एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ अन्य लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में इसकी आवाज सुनाई दी। ब्लास्ट के बाद CNG पंप परिसर में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद कर्मचारी और वाहन चालक अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।

ट्रक से गैस भरते समय हुआ धमाका
पुलिस के मुताबिक, हादसा CNG की रीफिलिंग प्रक्रिया के दौरान हुआ। एक ट्रक से पंप में गैस भरी जा रही थी, तभी अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके की चपेट में आने से गैस भर रहे कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में भी दहशत फैल गई। कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

यह भी पढ़ें…

AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडर में गड़बड़ी का मामला

3:46 बजे दमकल को मिली सूचना
दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ब्लास्ट की सूचना दोपहर करीब 3 बजकर 46 मिनट पर मिली। जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां और बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का काम शुरू किया। एहतियात के तौर पर इलाके को सुरक्षित किया गया और पंप परिसर में राहत कार्य चलाया गया।

यह भी पढ़ें…

Bomb Threat: स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिश, Mail आते ही मचा हड़कंप

हादसे की वजह की जांच जारी
फिलहाल ब्लास्ट की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां हादसे के कारणों की जांच कर रही हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गैस रीफिलिंग के दौरान किस वजह से विस्फोट हुआ।

हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था और CNG रीफिलिंग प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों की जांच पूरी होने के बाद ही ब्लास्ट की वजह और जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें…

आतंकी खतरे के बीच दिल्ली अलर्ट, भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगाए गए 19 आतंकियों के पोस्टर

Back to top button