
राम की देहरी पर चेहरा देख कर होगी आमद
कर्मचारियों की गतिविधियों पर पैनी नज़र
रजिस्टर में होगा दर्ज कर्मचारियों के आवागमन का वक्त
लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर और उससे जुड़े परिसरों में तैनात कर्मचारियों की निगरानी अब और सख्त कर दी गई है। कर्मचारियों की उपस्थिति से लेकर ड्यूटी तक पर नजर रखी जा रही है। ड्यूटी पर पहुंचने के दौरान कैमरे के जरिये फेस रीडिंग कराई जा रही है। ड्यूटी पूरी करने के बाद बाहर निकलते समय भी फेस रीडिंग की प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। इसके साथ ही रजिस्टर में कर्मचारियों के आने और जाने का समय भी दर्ज किया जा रहा है।





