
दिल्ली के उप-राज्यपाल ने की ब्रिक्स तैयारियों की समीक्षा
सितंबर में होगा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026
दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित एजेंसियों को प्रमुख स्थानों एवं आवागमन मार्गों पर सुचारू यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था, बेहतर नागरिक सुविधाएं और आपात चिकित्सा सेवाओं की तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संधू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सितंबर में शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले सभी प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए दिल्ली पूरी तरह तैयार है और उन्हें व्यवस्थित, सुरक्षित तथा गर्मजोशी भरा माहौल उपलब्ध कराया जाएगा।





