Stock Market: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, Sensex-Nifty दोनों उछले

Stock Market Today: शेयर बाजार की ओपनिंग आज शुक्रवार को एक बार फिर से हरे निशान में हुई। स्टॉक मार्केट के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स यानी सेंसेक्स और निफ्टी उछाल के साथ कारोबार करते हुए नजर आए। बीते कारोबारी सत्र गुरुवार को 77,537.72 के लेवल पर बंद हुआ सेंसेक्स आज शुक्रवार को उछाल के साथ 77,701.07 के लेवल पर खुला।

निफ्टी, जो गुरुवार को 24,231.85 पर बंद हुआ था, वह आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 24,284.05 के लेवल पर खुला। इस हफ्ते शेयर बाजार की ओपनिंग में यह लगातार दूसरी तेजी रही। मार्केट खुलते ही सेंसेक्स में 100 अंकों की तेजी दिखी, जबकि निफ्टी 24,230 के ऊपर खुला। हालांकि, बाजार खुलने के कुछ समय बाद इसमें गिरावट दिखने लगी।

किस सेक्टर में तेजी, किसमें गिरावट?

निफ्टी रियल्टी (Realty) में सबसे ज्यादा 0.7% की तेजी रही.वहीं, निफ्टी मेटल (Metal) 0.48% की बढ़त दर्ज की गई. इसके अलावा निफ्टी फार्मा (Pharma) 0.32% चढ़ा जबकि मिड-स्मॉल हेल्थकेयर (0.32%) और रीट्स एंड रियल्टी (0.28%) भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे.

दूसरी ओर, निफ्टी आईटी (IT Index) सबसे ज्यादा 0.6% टूट गया.आईटी एंड टेलीकॉम  0.17% गिरा. वहीं, निफ्टी ऑटो (Auto)में 0.19% की गिरावट आई

एशियाई बाजार में गिरावट

अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में उछाल के चलते वॉल स्ट्रीट में आई गिरावट के चलते एशिया-प्रशांत बाजारों में भी गिरावट देखी गई। जापान का निक्केई 225 0.92% गिरा, जबकि टॉपिक्स 0.40% फिसल गया। कोस्पी 1.07% गिरा, वहीं स्मॉल-कैप कोस्डैक 2.44% की गिरावट दर्ज की गई। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 25,696 पर था, जबकि पिछले दिन यह 25,698.49 पर बंद हुआ था।

टॉप गेनर्स और लूजर्स

कोटक महिंद्रा बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), भारतीय स्टेट बैंक (SBI), टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक में सबसे ज्यादा मजबूती देखी जा रही है.

वहीं,  इंटरग्लोब एविएशन (इंडीगो), टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) और ट्रेंट के शेयरों में दबाव है और ये लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं.

Back to top button