CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, आशुतोष रांका को भगाया…

राजस्थान में CJP कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की

Jaipur CJP Protest: बगरू विधानसभा क्षेत्र में स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा का निरीक्षण करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ताओं को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। सीजेपी कार्यकर्ताओं के आने से पहले ही रामपुरा गांव के लोगों ने मुख्य रास्ते की घेराबंदी कर दी और वहां से आने-जाने वाली गाड़ियों की सघन चेकिंग शुरू कर दी।

सीजेपी कार्यकर्ताओं के पहुंचते ही ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनकी धक्का-मुक्की हो गई। ग्रामीणों का कहना था कि वे स्कूल को अपने स्तर पर ही ठीक करा लेंगे क्योंकि सरकार की तरफ से इसके लिए 12.50 लाख रुपए स्वीकृत हो चुके हैं। उन्होंने सीजेपी कार्यकर्ताओं को ‘बाहरी व्यक्ति’ बताते हुए गांव से धक्का देकर बाहर निकाल दिया।

हम इसी देश के नागरिक हैं’- CJP सदस्य

शिवांगी शर्मा ने आगे कहा, “हम किसी दूसरे देश से नहीं आए हैं. हम भी इसी देश के नागरिक हैं. मुझे नहीं पता कि इनको ये सब कौन सिखाता है लेकिन हम एक ही हैं. अगर हमारे देश को सुधारने के लिए हमारे ही लोगों के साथ धक्का-मुक्की हो रही है तो हम बहुत गलत दिशा में जा रहे हैं.”

शिवांगी ने आगे कहा, “हमारे नेता ने सोशल मीडिया पर ट्वीट और पोस्ट के जरिए यह सूचना दी थी कि शुक्रवार को हम लोग स्कूलों का दौरा करेंगे. सुबह से ही इनके लोगों ने पत्थरबाजी शुरू की है. लाठियों से मारा है और हमें गांव में घुसने तक नहीं दिया गया है.”

शिवांगी ने आगे कहा, “मेरा घर यहां से आधे घंटे दूर है मैं पाकिस्तान की कैसे हुई? मैं यहीं पली-बढ़ी हूं. मैं जयपुर में ही यहीं के बच्चों के साथ पली-बढ़ी हूं तो मैं बाहर की कैसे हुई.” उन्होंने यह भी कहा कि मुझे यह सुनकर बहुत दुख हो रहा है कि हमारे कार्यकर्ताओं को इस तरह की बातें सुनाई जा रही हैं.

CJP का ‘स्कूल ठीक करो’ आंदोलन क्या है?

सीजेपी पिछले कुछ दिन से ‘स्कूल ठीक करो’ कैंपेन चला रही है. इस कैंपेन के तहत लोगों और अभिभावकों से कहा गया है कि वे अपने इलाके के सरकारी स्कूलों में जाएं और सुधार की जरूरत वाली जगहों की पहचान करने के लिए सोशल ऑडिट करें. राजस्थान में भी इस कैंपेन को आशुतोष रांका के नेतृत्व में चलाया जा रहा है.

इस बीच राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री और किसी भी तरह की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी पर रोक लगा दी है.

Back to top button