
रक्षाबंधन: राशि के अनुसार भाई को किस रंग की राखी बांधना होगा शुभ? जानें पूरी डिटेल

भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन 22 अगस्त दिन रविवार को मनाया जाएगा।
इस दिन बहने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर भाई के जीवन के लिए मंगल कामनाएं करती हैं। तो वहीं भाई, बहनों को रक्षा और सहयोग का वचन देते हैं।
वैसे तो बहने मनचाहे रंगों की राखियां खरीदती हैं लेकिन भाईयों को उनकी राशियों के अनुसार राखियां बाधंना उनके लिए सौभाग्य के द्वार खोल सकता है।
आइए जानते हैं इस रक्षाबंधन पर भाईयों को राशियों के अनुसार किस रंग की राखी बाधंना शुभ होगा-
1-मेष राशि: मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, इसलिए इस राशि के जातकों को लाल रंग की राखी बांधना शुभ होगा। ऐसा करने से उनके जीवन में ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी।
2-वृष राशि: वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है, इस राशि के जातकों को नीले रंग की राखी बांधना चाहिए। शुक्र के प्रभाव से उनके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।
3-मिथुन राशि: मिथुन राशि की स्वामी बुध ग्रह है, इस राशि के जातकों को हरे रंग की राखी बांधना शुभ होता है।
4-कर्क राशि: कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है, इस राशि के जातकों को सफेद या चांदी के रंग की राखी पहननी चाहिए।
5-सिंह राशि: सिंह राशि का स्वामी सूर्य है, इस राशि के जातकों को लाल-पीले रंग की राखी बांधी जानी चाहिए।
6-कन्या राशि: कन्या राशि का स्वामी भी बुध ग्रह होता है, इस राशि के जातकों को भी हरे रंग की राखी बांधना शुभ होगा।
7-तुला राशि : तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है, इस राशि के जातकों को नीले या सफेद रंग की राखी बांधना सौभाग्यदायक होगा।
8-वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस राखी पर लाल या गुलाबी रंग की राखी बांधना सौभाग्यकारी होगा।
9-धनु राशि: धनु राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह है, इस राशि के जातकों को सुनहरे पीले रंग की राखी बांधना शुभ है।
10-मकर राशि: मकर राशि के स्वामी शनि देव है, इस राशि के जातकों को गहरे नीले रंग की राखी बांधना शुभ होगा।
11-कुंभ राशि: कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव ही हैं, इस राशि के जातकों को भी नीले रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा।
12- मीन राशि: मीन राशि के जातकों कों चमकीले हरे रंग की राखी बांधना शुभ होगा।
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।