IND vs SL: जीत के बाद भी प्लेइंग-11 में बदलाव! कुलदीप यादव की जगह इस ऑलराउंडर का डेब्यू?

IND vs SL 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला 23 अगस्त 2026 से सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड, कोलंबो में खेला जाएगा। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने 165 रनों से एकतरफा जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) के फाइनल की रेस में बने रहने और अपना अंक प्रतिशत (PCT) बेहतर करने के लिहाज से टीम इंडिया के लिए यह मैच बेहद अहम है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव कर सकते हैं।

कुलदीप यादव हो सकते हैं बाहर?

गॉल टेस्ट में भारतीय स्पिनरों का दबदबा देखने को मिला था। युवा बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुतार ने डेब्यू मैच में 10 विकेट झटके, जबकि रवींद्र जडेजा ने भी उपयोगी गेंदबाजी की। हालांकि, चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव दोनों पारियों में मिलाकर 25 ओवर में केवल 1 विकेट ही हासिल कर सके।

ऐसे में टीम मैनेजमेंट दूसरे टेस्ट के लिए मध्य प्रदेश के 33 वर्षीय ऑलराउंडर सारांश जैन को प्लेइंग-11 में शामिल कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका दे सकता है।

श्रीलंकाई टीम के टॉप और मिडल ऑर्डर में कई बाएं हाथ के बल्लेबाज मौजूद हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाजों के सामने ऑफ स्पिनर सारांश जैन ज्यादा असरदार साबित हो सकते हैं। सारांश गेंद के साथ-साथ निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। उन्होंने 54 फर्स्ट क्लास मैचों में 188 विकेट लेने के साथ-साथ 2,223 रन बनाए हैं।

क्या गिल को कुलदीप पर भरोसा नहीं

कुलदीप यादव के ड्रॉप होने की संभवाना प्रबल इसलिए भी दिखाई देती है क्योंकि उनका इस्तेमाल काफी देर से होता है। कई बार उन्हें गेंदबाजी मिलने में इतनी देर होती है, जिससे यह महसूस होता है कि कप्तान शुभमन गिल को उनपर भरोसा नहीं है। गॉल टेस्ट में मानव सुतार और रविंद्र जडेजा ने पहली पारी में 20 से ज्यादा ओवर गेंदबाजी की। कुलदीप ने केवल 14 ओवर गेंदबाजी की। दूसरी पारी में सुतार ने लगभग 24 और जडेजा ने ओवर किए। कुलदीप को सिर्फ 11 ओवर गेंदबाजी दी गई। उन्हें गेंदबाजी 29वें ओवर में मिली। वह 5वें विकल्प थे।

ये भी पढ़े- IND vs SL: गॉल टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को रौंदा, मानव सुथार ने रचा इतिहास

भारत की संभावित प्लेइंग-11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

ये भी पढ़े- Hockey World Cup 2026: PAK को हराने के बाद भी फंसी टीम इंडिया! उलझा सेमीफाइनल का गणित

Back to top button