अखिलेश बोले… BJP मतलब,भाग जाओ पाकिस्तान

CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार

मुनाफे के लिए पेट्रोल में Ethanol मिला रहे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान।  पीडीए से घबराएं हैं, इसलिए परिभाषा बदल रहे हैं, पीडीए से ही प्रेम, दया, अपनापन है।  समाजवादी सरकार बनेगी तो प्राइमरी स्कूलों को सुधारने का का काम करेंगे। इधर सच बोलना भी गलत है, सच बोलोगे को मारे जाओगे। सच बोलना भी मुश्किल है। अखिलेश यादव ने महंगाई के मुद्दे पर कहा कि आज हर चीज़ महंगी हो गई है।  मुनाफे के लिए पेट्रोल में Ethanol मिलवा रहे हैं, मुनाफे के लिए चीनी महंगी हो रही है

बुलेटप्रूफ जैकेट मिली तो  पत्रकारों को देंगे 

अखिलेश यादव ने कहा अब तक बुलेटप्रूफ जैकेट नहीं मिली है। पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश ने एक पत्रकार से कहा कि उन्हें अब तक बुलेटप्रूफ जैकेट नहीं मिली है। अगर मिलती है तो वह उसे पत्रकार को दे देंगे। अपने इस बयान से अखिलेश ने साफ कर दिया कि भले ही यूपी सरकार उनकी सुरक्षा के लिए उन्हें बुलेटप्रूफ जैकेट दे रही हो, लेकिन वह इसे नहीं पहनने वाले हैं। यूपी सरकार अखिलेश यादव और बीएसपी सुप्रीमो मायावती समेत 44 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट देने की तैयारी कर रही है। सुरक्षा मुख्यालय ने करीब 10 लाख रुपये की लागत से बुलेटप्रूफ जैकेट्स खरीदी हैं। योगी सरकार के 11 मंत्रियों को भी बुलेटप्रूफ जैकेट्स मिलेंगी।

सच बोलो तो जयंत नाराज हो जाते हैं

जयंत चौधरी पर पलटवार करते हुए अखिलेश ने कहा, “मुश्किल ये है कि सच बोल दो तो नाराज हो जाते हैं। बीजेपी अपने सहयोगियों को ज्यादा सीट दे। बीजेपी उनका सम्मान बढ़ाए, 4 गुना सीट दे। अगर ये नहीं देते हैं तो चौधरी चरण सिंह का अपमान होगा। हम लोग निंदा प्रस्ताव पास करेंगे अगर बीजेपी ने उनको सम्मान नहीं दिया तो। अपने गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि उनका जो गठबंधन है, वही रहेगा।

Back to top button