Stock Market: शेयर बाजार में लौटी रौनक, इन शेयरों ने मारी बाजी

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार के कारोबार की शुरुआत राहत भरी रही। पिछले सत्रों की कमजोरी के बाद बाजार में खरीदारी देखने को मिली और सेंसेक्स करीब 198 अंक चढ़कर 77,738.54 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 44.25 अंक की बढ़त के साथ 24,296.25 पर कारोबार करता नजर आया।

शुरुआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 88.73 अंक (0.11%) की बढ़त के साथ 77,629.56 के स्तर पर खुला. वहीं, एनएसई (NSE) का निफ्टी 50 भी 33.05 अंक (0.14%) चढ़कर 24,285.05 पर खुला.

इन शेयरों में जोरदार तेजी

NIFTY 50 इंडेक्स के कुछ प्रमुख शेयरों में आज 1% से अधिक की तेजी देखने को मिली. हिंडाल्‍को (Hindalco) शेयर में सबसे अधिक 1.77 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. कंपनी का शेयर 1,052.35 रुपये के भाव पर पहुंच गया है. इंफोसिस (Infosys) शेयर आज 1.52 प्रतिशत चढ़कर 1,138.00 रुपये पर कारेाबार कर रहा है.

HCL टेक (HCL Tech) शेयर में भी 1.23 प्रतिशत की बढ़त है और यह 1,318.50 रुपये पर कारोबर कर रहा है. कोल इंडिया (Coal India) शेयर आज 1.17 प्रतिशत उछलकर 409.95 रुपये पर पहुंच गया है.

कच्चे तेल में गिरावट से राहत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतें 2 फीसदी से ज्यादा गिरकर 92 डॉलर प्रति बैरल के पास आ गईं. वहीं, अमेरिकी डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड भी 85 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसल गया. अमेरिका द्वारा ईरान पर लगाए जाने वाले नए प्रतिबंधों की खबरों के बीच निवेशकों ने तेल बाजार में मुनाफावसूली की है.

भारत अपनी जरूरत का अधिकांश कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए तेल की कीमतों में कमी से भारतीय अर्थव्यवस्था और कंपनियों को बड़ी राहत मिलती है.

Back to top button