
आतंकियों के निशाने पर पंजाब: खुफिया एजेंसी
चंडीगढ़। पंजाब में आतंकी साजिश की आशंका, खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया। पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी पर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की साजिश का शक। सूत्रों के मुताबिक, दो संभावित स्थानों की रेकी किए जाने की जानकारी सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच और निगरानी कर रही हैं।हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।





