
कांग्रेस है भारत विभाजन की दोषी :योगी
रायबरेली को 879 करोड़ की दी सौगात
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रायबरेली पहुंचे। यहां उन्होंने जिले को 879 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जनसभा के माध्यम से सियासी संदेश भी दिया। मुख्यमंत्री सुबह करीब 10.30 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। इसके बाद अमोल विहार पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राना बेनी माधव बख्श सिंह के नाम पर करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया। साथ ही उनके नाम पर डाक टिकट जारी किया। स्मारिका का विमोचन किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि आज का दिन रायबरेली जिले के लिए ऐतिहासिक है। इसके बाद वह फिरोज गांधी कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां पहले उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें करीब 300 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क परियोजनाएं शामिल हैं।





