Miss Universe India 2026: केरल की कैजिया लिज मैजो बनीं मिस यूनिवर्स, जीत के बाद हुईं भावुक

इस जीत के साथ ही केजिया अब नवंबर में प्यूर्टो रिको में होने वाली 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Miss Universe India 2026: गुलाबी नगरी जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में केरल की 19 वर्षीय केजिया लिज मेजो (Kaziah Liz Mejo) ने इतिहास रच दिया है।

लॉ स्टूडेंट हैं लिज

देश भर से आई 52 फाइनलिस्ट सुंदरियों को पछाड़ते हुए केजिया ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का ताज अपने नाम किया। पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मनिका विश्वकर्मा ने केजिया को यह ताज पहनाया।

मई में जीता मिस यूनिवर्स केरल 2026 का खिताब

रनर-अप्स और जजिंग पैनल

प्रतियोगिता में तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश फर्स्ट रनर-अप और गुजरात की अनुश्री सातवलेकर सेकेंड रनर-अप (मिस इंटरनेशनल इंडिया 2026) रहीं। इस ग्रैंड फिनाले के जजिंग पैनल में भारत की पहली मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, उर्वशी रौतेला और सेलिना जेटली जैसी दिग्गज हस्तियां शामिल थीं।

ब्लू गाउन में ब्यूटी

कौन हैं केजिया लिज मेजो?

केरल के मावेलिक्करा की रहने वाली केजिया लिज मेजो बहुप्रतिभाशाली व्यक्तित्व की धनी हैं। वह कानून की पढ़ाई (Law Student) करने के साथ-साथ एक प्रोफेशनल मॉडल और क्लासिकल डांसर भी हैं।

कमाल है कैजुअल लुक

केजिया ने 12 वर्षों तक शास्त्रीय नृत्य का प्रशिक्षण लिया है और वह ड्रम व वायलिन बजाने में भी कुशल हैं। वह मलयालम फिल्म ‘शैलॉक’ में भी अभिनय कर चुकी हैं। इससे पहले वह मिस टीन इंटरनेशनल 2025 की फर्स्ट रनर-अप रह चुकी हैं।

केजिया की अदाएं

जीत तय करने वाला जवाब

फिनाले के राउंड में जब उनसे पूछा गया कि “आपके जीवन में सन्नाटे/शांति की क्या आवाज है?”, तो केजिया ने बेहद खूबसूरत जवाब दिया। उन्होंने कहा, “स्टेज पर जाने से ठीक पहले का जो शांत पल होता है, वही मेरे लिए सन्नाटे और सुकून की असली आवाज है। जब मैं स्टेज पर होती हूं, तब मैं खुद को सबसे अधिक जुड़ा हुआ और अपने घर जैसा महसूस करती हूं।” उनके इस जवाब और आत्मविश्वास ने जजों का दिल जीत लिया।

ब्लू हाई-स्लिट गाउन

जनवरी 2025 में जब लिज 17 साल की थीं, तब उन्होंने मिस टीन इंटरनेशनल इंडिया 2026 का खिताब जीता और फिर मिस टीन इंटरनेशनल 2025 में हिस्सा लिया। जिसमें वह फर्स्ट रनर-अप रहीं। इस दौरान भी उनका स्टाइल कमाल का लगा था।

Back to top button