
IND vs SL: यशस्वी जायसवाल और असिथा पर लगा भारी जुर्माना, मैदान पर हुई थी लड़ाई
Yashasvi Jaiswal Fined ICC: कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन मैदान पर हुए तीखे विवाद को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने कड़ा एक्शन लिया है। भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिता फर्नांडो (Asitha Fernando) दोनों पर ICC आचार संहिता (Code of Conduct) का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
इसके साथ ही आईसीसी ने दोनों खिलाड़ियों के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में 1-1 डिमेरिट पॉइंट (Demerit Point) भी जोड़ दिया है।
क्यों हुई दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस?
यह पूरी घटना भारतीय पारी के 17वें ओवर की अंतिम गेंद पर घटी। यशस्वी जायसवाल ने असिता फर्नांडो के इस ओवर में लगातार तीन चौके लगाए थे, लेकिन अंतिम गेंद पर फर्नांडो ने उन्हें बोल्ड कर दिया। आउट होने के बाद फर्नांडो ने जायसवाल को उकसाने वाला ‘सेंड-ऑफ’ दिया।
पवेलियन लौट रहे जायसवाल तुरंत पीछे मुड़े और फर्नांडो की तरफ बढ़ गए। दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए और बहस के दौरान दोनों के सिर व हेलमेट आपस में टकरा गए। इसके बाद श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी डी सिल्वा और अन्य खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।
ये भी पढ़े-राजनीति के अखाड़े में उतरेंगी साइना नेहवाल? चुनाव को लेकर कही यह बात
आईसीसी के नियम का उल्लंघन
ICC द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों को खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 (Level 1) का दोषी पाया गया है, जो किसी अन्य खिलाड़ी या मैच अधिकारी के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क (Inappropriate Physical Contact) से संबंधित है।
दोनों खिलाड़ियों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा दिए गए दंड को मान लिया, इसलिए किसी औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी।
ये भी पढ़े- IND vs SL: चोट का ऋषभ पंत ने अपने अंदाज में दिया जवाब, सिक्स लगाकर तोड़ा सोलर पैनल





