
चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग सात साल बाद आएंगे भारत
चीन से 400 लोगों का डेलिगेशन भी आएगा
Chinese President Xi Jinping: बीजींग। चीनी के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सितंबर में भारत आने की संभावना है। शी जिनपिंग करीब सात साल बाद भारत दौरे पर आएंगे। वह 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं।
शी जिनपिंग के साथ करीब 400 अधिकारियों का बड़ा चीनी प्रतिनिधिमंडल भारत आ सकता है। 2019 में उनके भारत दौरे के दौरान चीनी प्रतिनिधिमंडल में 200 से कम अधिकारी शामिल थे। दिल्ली में चीनी अधिकारी प्रतिनिधिमंडल के लिए होटल और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
हालांकि, शी जिनपिंग की भारत यात्रा की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। संभावित दौरे को भारत-चीन संबंधों में सुधार के महत्वपूर्ण संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। 2020 के सीमा विवाद के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव रहा है। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना पर भी नजर है।





