
विवाद बढ़ा तो बैकफुट पर आई कंपनी, कृति सेनन का रक्षाबंधन एड GIVA ने हटाया
Kriti Sanon Giva Ad Row: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन (Kriti Sanon) के एक विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद अब बड़ा रूप ले चुका है। ज्वेलरी ब्रांड ‘गिवा’ (Giva) के रक्षाबंधन स्पेशल एडवरटाइजमेंट में कृति सेनन के कपड़ों (आउटफिट) को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई थी।
लगातार बढ़ते विरोध और ट्रोलिंग के बाद अब कंपनी ने बड़ा कदम उठाते हुए इस विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा (Pull Down) लिया है।
आउटफिट को लेकर था विवाद
रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज किए गए इस ज्वेलरी ऐड में कृति सेनन के ड्रेसिंग सेंस को लेकर नेटिज़न्स ने निशाना साधा था। सोशल मीडिया यूज़र्स का तर्क था कि रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक और पवित्र त्यौहार के विज्ञापन में इस तरह का आउटफिट भारतीय संस्कृति और त्यौहार की गरिमा के अनुकूल नहीं है। हालांकि विवाद के शुरुआती चरण में कृति सेनन ने अपने लुक का बचाव भी किया था, लेकिन ट्रोलिंग थमने का नाम नहीं ले रही थी।
View this post on Instagram
ये भी पढ़े- Kriti Sanon के रक्षाबंधन एड पर भड़के लोग, बोले-‘ब्रा पहनकर बैठ गई…’
कंपनी ने मांगी माफी
मामले को तूल पकड़ता देख ‘Giva’ ब्रांड ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए अपनी सफाई दी है। कंपनी ने कहा कि उनका मकसद किसी की भी धार्मिक या सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। ग्राहकों और लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए वे इस विज्ञापन कैंपेन को तुरंत प्रभाव से वापस ले रहे हैं। कंपनी ने इस पूरे विवाद पर खेद भी प्रकट किया है।
ये भी पढ़े- Aruna Irani के पति कुकू कोहली का निधन, अजय देवगन को बनाया था सुपरस्टार





