योगी कैबिनेट की बैठक आज,कई प्रस्ताव पास होने की उम्मीद

3572 नवनियुक्त युवाओं को आज सीएम देंगे नियुक्ति पत्र

लखनऊ । उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें निवेश और इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े 15 से ज्यादा प्रस्ताव पास होने की संभावना है। इसके लिए सभी विभाग तैयारियों में जुटे हुए हैं। जनकल्याण से जुड़े कई प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। पुलिस में दरोगा और सिपाही के पद पर मृतक आश्रित कोटे से भर्ती के आवेदकों को दौड़ परीक्षा से राहत मिल सकती है। बैठक में निवेश, इन्फ्रास्ट्रक्चर, परिवहन व जनकल्याण से जुड़े 15 से ज्यादा प्रस्ताव पास होने की संभावना है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में 3572 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। इसमें कृषि विभाग के 3446 प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) और मंडी परिषद के 126 नवनियुक्त मंडी सचिव शामिल हैं।

 

Back to top button