Stock Market: बाजार में बिकवाली जारी, लाल निशान में सेंसेक्‍स-निफ्टी

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज दूसरे दिन भी सुस्‍ती जारी है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 122 अंक गिर गया है और यह 77246.85 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी 50 भी गिरकर 24200 से नीचे आ गया है. कल शेयर बाजार उछाल के साथ हरे निशान में खुला जरूर था, लेकिन बंद लाल निशान में हुआ.

सेंसेक्स 170 अंक गिरकर 77,369.11 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी लाल निशान में 24250 के नीचे बंद हुआ. सेंसेक्स के शीर्ष 30 शेयरों में से अधिकतर लुढ़क गए.Nifty50 के टॉप गेनर और लूजर

कौन-से सेक्टर चमके और कहां रही बिकवाली?

सभी सेक्टरों में एक जैसा दबाव नहीं दिखा. निफ्टी मेटल करीब 1.58% की तेजी के साथ सबसे मजबूत सेक्टर रहा. इसके अलावा रियल्टी, आईटी, टेलीकॉम, फाइनेंशियल सर्विसेज और ऑयल एंड गैस शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली. दूसरी तरफ, ज्यादातर ब्रॉड-मार्केट इंडेक्स लाल निशान में रहे.

NSE पर एटरनल, ट्रेंट, एसबीआई लाइफ, अडानी पोर्ट्स, टीसीएस, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक शुरुआती बढ़त वाले शेयरों में रहे. वहीं सिप्ला, टीएमपीवी, एशियन पेंट्स, हिंडाल्को, मारुति और बीईएल जैसे शेयरों पर दबाव दिखा. पावर ग्रिड भी प्रमुख गिरने वाले शेयरों में शामिल रहा.

खबरों वाले शेयर

आज के कारोबारी सत्र में खबरों के लिहाज से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, पीवीआर आईनॉक्स, एजिस लॉजिस्टिक्स, ब्रिगेड होटल वेंचर्स, पिरामल फाइनेंस, HEG, कोल इंडिया, यूको बैंक, और लेन्सकार्ट सॉल्यूशंस जैसे शेयरों में एक्शन देखने को मिल रहा है।

एशियाई बाजार भी कमजोर

मंगलवार को ज्यादातर एशियाई बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. दक्षिण कोरिया का Kospi करीब 2 फीसदी गिरकर सबसे ज्यादा कमजोर रहा. जापान का Nikkei 225 करीब 0.43 फीसदी और चीन का CSI 300 करीब 0.52 फीसदी नीचे था.

आज कई आईपीओ प्राइमरी बाजार में दस्‍तक देंगे.अनू प्रोजेक्‍ट्स का ₹175.06 करोड़ का इश्‍यू आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. सुमेक्‍स इंजीनियरिंग का ₹53.40 करोड़ का IPO भी आज ओपन होगा.

Back to top button