
Gunmaaster G9 Teaser: रोमांस, एक्शन और हिमेश का साथ…’लवर बॉय’ बन लौटे इमरान हाशमी
Gunmaaster G9 Teaser: अपनी हालिया रिलीज फिल्म की शानदार सफलता के बाद इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने ‘लवर बॉय’ और एक्शन अवतार में लौटने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी एक्शन-रोमांस थ्रिलर फिल्म ‘गनमास्टर G9’ (Gunmaaster G9) का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया गया है।
1 मिनट 22 सेकंड के इस टीजर में दमदार डायलॉग्स, एक्शन सीन्स और इमोशनल रोमांस का बेहतरीन तड़का देखने को मिल रहा है।
टीजर का दमदार डायलॉग वायरल
टीजर के बैकग्राउंड में इमरान कहते सुनाई दे रहे हैं। “मुझे चाहे दुनिया की सबसे बुरी मौत देना, मेरे जिस्म के टुकड़े-टुकड़े कर देना, चाहे गिद्ध और कौओं को खिलवा देना… पर महादेव से इतनी ही विनती है कि जब तक मैं अपने इश्क की दहलीज तक न पहुंच जाऊं, मेरी सांसें मत लेना।”
टीजर में इमरान हाशमी भगवान शिव से अपने प्यार को पाने की मन्नत मांगते हुए नजर आते हैं। फिल्म में उनके साथ जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh) की केमिस्ट्री और जुनून भरी झलकियां देखने को मिल रही हैं।
हिमेश रेशमिया का संगीत
फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है, जबकि इसका संगीत मशहूर म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है। टीजर के बैकग्राउंड में हिमेश का गाना ‘अफसनम’ बजता है, जो 2000 के दशक के शुरुआती दौर के सुपरहिट रोमांटिक म्यूजिक की याद दिलाता है।
ये भी पढ़े-Kriti Sanon के रक्षाबंधन एड पर भड़के लोग, बोले-‘ब्रा पहनकर बैठ गई…’
कास्ट और रिलीज डेट
इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख के अलावा फिल्म में अपारशक्ति खुराना और डेब्यू कर रहे अभिषेक सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। ‘गनमास्टर G9’ 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस इमरान के इस नए अंदाज को 90 के दशक का ‘जेन जी’ अवतार बता रहे हैं।
ये भी पढ़े- Drishyam 3 में अजय देवगन खेलेंगे आखिरी दांव, नए पोस्टर ने बढ़ाया सस्पेंस





