
WTC फाइनल में पहुंच पाएगी भारतीय टीम? राहुल द्रविड़ ने दिया ईमानदार जवाब
Rahul Dravid on WTC Final: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की भारत की संभावनाओं पर बड़ा बयान दिया है। हाल के कुछ मुकाबलों में मिले नतीजों के बाद अंक तालिका में भारत की स्थिति पर बात करते हुए द्रविड़ ने माना कि टीम इंडिया अंक तालिका में थोड़ा पीछे जरूर छूट गई है, लेकिन इसके बावजूद वे फाइनल में जगह बनाने की पूरी काबिलियत रखते हैं।
न्यूजीलैंड दौरे पर असल इम्तिहान
“मुझे उम्मीद है कि भारत डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने में सफल रहेगा. अगर भारत मौजूदा स्थिति के बावजूद फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेता है तो यह शानदार उपलब्धि होगी. मुझे लगता है कि भारतीय टीम थोड़ा पीछे चल रही है, लेकिन भारतीय टीम बहुत शानदार है और उसे किसी भी स्तर पर कम नहीं आंका जा सकता, उसने श्रीलंका के खिलाफ अच्छी शुरुआत की, इसलिए पहला कदम बहुत अच्छा है.”
ये भी पढ़े-IND vs SL: फॉलोऑन बचाने के लिए अब भी रन की दरकार, भारत की मुट्ठी में मैच
विराट, रहाणे, पुजारा की खलेगी कमी
अक्टूबर में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे के बारे में द्रविड़ ने कहा कि विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, जैसे संन्यास ले चुके खिलाड़ियों के अनुभव की कमी दोनों टेस्ट मैचों में महसूस की जाएगी. उन्होंने कहा, ‘न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके घरेलू मैदानों पर खेलना हमेशा एक चुनौती होता है. न्यूजीलैंड की टीम कड़ी चुनौती पेश करती है. भारत के कई युवा खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड जैसी परिस्थितियों में नहीं खेला है इसलिए यह बड़ी चुनौती होगी.
भारत के पूर्व कप्तान ने कहा कि यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज भी आसान नहीं होगी क्योंकि उसकी टीम में भी ऐसे खिलाड़ी होंगे जो जनवरी में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे।
द्रविड़ ने कहा, ”ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला बेहद रोमांचक होगा। उनके कई खिलाड़ी भारत में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे। यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की एक ऐसी पीढ़ी है, जिसने भारत में जीत हासिल नहीं की है। इसलिए वे ऐसा करने के लिए बेताब होंगे।”
ये भी पढ़े- IND vs SL: यशस्वी जायसवाल और असिथा पर लगा भारी जुर्माना, मैदान पर हुई थी लड़ाई





