समय रैना के मजाक पर ओरी का मुंहतोड़ जवाब, दे डाली सख्त चेतावनी

India’s Got Latent 2: कॉमेडियन समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट 2 एक बार फिर चर्चा में है। शो के नए एपिसोड में ओरहान अवत्रामाणी यानी ओरी, अर्चना पूरन सिंह, शेरोन वर्मा और निशांत सूरी बतौर पैनलिस्ट नजर आए। एपिसोड में समय रैना और ओरी के बीच जमकर मजाक और नोकझोंक देखने को मिली।

समय रैना ने ओरी को किया रोस्ट

एपिसोड के दौरान समय रैना ने ओरी के साथ मजाक करते हुए उनकी पुरानी बात का जिक्र किया। ओरी ने बताया कि वह खासतौर पर शो की शूटिंग के लिए लंदन से आए हैं और ऐसे पैनल का हिस्सा बने हैं, जहां उनके अलावा वह किसी और को नहीं जानते।

इसके बाद समय ने ओरी की टांग खींचते हुए उनके पुराने इंटरव्यू का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह चाहते हैं कि उन्हें हर घर में पहचाना जाए। इसी दौरान समय ने ऐसा मजाक किया, जिसके बाद दोनों के बीच नोकझोंक और तेज हो गई।

ओरी ने दी समय रैना को चेतावनी

समय की बात पर ओरी ने मजाकिया अंदाज में उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि जिन लोगों से उनकी जान-पहचान है, अगर समय इस बार “अंदर” गए तो शायद बाहर नहीं आ पाएंगे। इसके बाद उन्होंने कहा, “सावधान रहो, अपनी औकात में रहो।”

समय रैना ने भी ओरी की बात को गंभीरता से लेने के बजाय मजाक जारी रखा और पूछा कि उन्हें कहां भेजा जाएगा। इसके जवाब में ओरी ने वंतारा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां बंदरों को रखा जाता है और समय वहां बेहतर जिंदगी जी पाएंगे।

शो में जमकर हुई रोस्टिंग

इस पूरे एपिसोड में सिर्फ समय और ओरी ही नहीं, बल्कि बाकी पैनलिस्ट भी एक-दूसरे की खिंचाई करते नजर आए। समय रैना ने अर्चना पूरन सिंह को भी रोस्ट किया। एपिसोड की कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

शो के अंत में अगले एपिसोड का प्रोमो भी दिखाया गया, जिसमें राखी सावंत नजर आने वाली हैं।

Back to top button