
Bigg Boss 20: 24 घंटे में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आउट! गुल्लू से हाथापाई के बाद नकुल धुल हुए बेघर
Bigg Boss 20 Nakul Dhull Eviction: टेलीविजन के सबसे विवादित और चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20′ (Bigg Boss 20) के घर में एक बड़ा ड्रामा देखने को मिला है। हाल ही में शो में बतौर दूसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री करने वाले प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) शो में 24 घंटे भी पूरे नहीं कर पाए और उन्हें बिग बॉस के घर से निष्कासित कर दिया गया है।
खबरों के अनुसार, नकुल धुल को साथी कंटेस्टेंट गुल्लू (कुशाल तंवर) के साथ शारीरिक हिंसा (Physical Violence) करने के आरोप में मेकर्स ने तुरंत बाहर का रास्ता दिखा दिया।
ट्विस्ट के बाद हुई थी नकुल की एंट्री
गौरतलब है कि शो के होस्ट सलमान खान ने हाल ही में ‘तथास्तु-Two’ ट्विस्ट का ऐलान करते हुए घर में एक साथ दो वाइल्ड कार्ड एंट्री कराने का फैसला किया था। अभिनेता मनीष गोयल के पहले वाइल्ड कार्ड के रूप में घर में दाखिल होने के तुरंत बाद नकुल धुल को दूसरे वाइल्ड कार्ड के रूप में भेजा गया था। लेकिन नकुल के आते ही घर का माहौल बेहद उग्र हो गया और उनका साथी कंटेस्टेंट गुल्लू के साथ तीखा विवाद शुरू हो गया।
गाली-गलौज और हाथापाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नकुल धुल और गुल्लू के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज और हाथापाई हो गई। आरोप है कि नकुल ने आपा खोते हुए गुल्लू पर हाथ उठा दिया और घर के बाहर देख लेने की धमकियां भी दीं। बिग बॉस के नियमों के मुताबिक, घर के भीतर किसी भी प्रकार की शारीरिक हिंसा (Physical Aggression) की सख्त मनाही है। नियम के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए बिग बॉस ने तत्काल प्रभाव से नकुल धुल को शो से एलिमिनेट कर दिया।
नकुल धुल का इस तरह महज 24 घंटे के भीतर बेघर होना बिग बॉस के इतिहास का सबसे तेज और चौंकाने वाला एविक्शन माना जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अपकमिंग एपिसोड में मेकर्स इस पूरे वाकये को किस तरह दर्शकों के सामने पेश करते हैं।
ये भी पढ़े- 39 साल बाद फिर साथ दिखेंगे ‘राम-सीता’; OTT पर रिलीज होगी फिल्म ‘नोटिस’





