सचिन तेंदुलकर ने बेटी को विश किया बर्थडे, मैसेज में छिपा पेरेंटिंग का सबक

Sara Tendulkar Birthday: ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की लाडली बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास अवसर पर परिवार, दोस्तों और दुनिया भर से फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Sara Tendulkar Saree look

हालांकि, इन सबके बीच सबसे खास और चर्चा का विषय बना हुआ है उनके पिता सचिन तेंदुलकर का वह भावुक संदेश, जो उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बेटी के नाम किया है। सचिन के इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

sara tendulkar glamorous black dress look shines at vogue event | सारा तेंदुलकर का Vogue इवेंट में ग्लैमरस लुक: स्ट्रैपलेस ब्लैक ड्रेस - News18 हिंदी

सचिन तेंदुलकर का इमोशनल

सचिन तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर सारा के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “एक वक्त था, जब मैं आपको रास्ता दिखाया करता था। अब, अक्सर ऐसा नहीं होता है, मैं यह देखकर बेहद खुश हो जाता हूं कि आप अपनी पसंद के रास्ते खुद चुनती हैं और आगे बढ़ती हैं। जन्मदिन मुबारक हो, सारा। लव यू।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sachin Tendulkar (@sachintendulkar)

सचिन तेंदुलकर के इन शब्दों में एक पिता का अपनी बेटी के प्रति अगाध प्रेम, उनके आत्मनिर्भर बनने की खुशी और बदलते समय के साथ उनके रिश्ते की परिपक्वता साफ झलकती है। सोशल मीडिया पर उनके इस संदेश को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और यह तेजी से वायरल हो रहा है।

सारा तेंदुलकर की 10 सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश तस्वीरें – TV9 भारतवर्ष

सादगी के लिए जानी जाती हैं सारा

12 अक्टूबर 1997 को जन्मीं सारा तेंदुलकर अपनी ग्रेस, सादगी और बेहतरीन फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की और इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए लंदन गईं, जहां उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) से मेडिकल साइंस में पढ़ाई की।

लाल बॉडीकॉन ड्रेस में 26 साल की सारा तेंदुलकर, वैलेंटाइन डे पर लगीं ग्लैमरस, PHOTOS - Sara tendulkar drops body hugging red gown stunning pics in a red dress on the occasion

इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने प्रोजेक्ट्स व लाइफस्टाइल से जुड़ी अपडेट्स फैंस के साथ साझा करती हैं।

Back to top button