NSAअजित डोभाल और ईरानी सुरक्षा प्रमुख में क्षेत्रीय सुरक्षा और द्विपक्षीय मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

NSA  Ajit Doval Delhi: भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल और ईरान की ‘सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल’ के सचिव डॉ. मोहसिन रेज़ाई के बीच उच्चस्तरीय बातचीत हुई। यह कूटनीतिक संपर्क सऊदी अरब की राजधानी रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले के महज दो दिन बाद हुआ है, जिसमें एक भारतीय नागरिक की जान चली गई थी। क्षेत्रीय हालात और आपसी हितों पर विमर्श भारत स्थित ईरानी दूतावास द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, दोनों शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के बीच क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के साथ-साथ भारत और ईरान के द्विपक्षीय हितों से जुड़े अहम मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

दोनों देशों के सुरक्षा प्रमुखों के बीच यह संवाद अत्यंत संवेदनशील समय पर हुआ है। बीते दिनों रियाद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हुए घातक हमले में एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत हो गई थी। इस हमले के लिए ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और खाड़ी क्षेत्र में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर अजित डोभाल और ईरानी समकक्ष के बीच हुई इस बातचीत को कूटनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ईरानी दूतावास ने जानकारी साझा करते हुए कहा ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव डॉ. मोहसिन रज़ाई ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से फोन पर बातचीत की। इस दौरान  उभरते क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के साथ-साथ परस्पर हितों से जुड़े विविध पहलुओं पर विचार साझा किए।

 

Back to top button