CJP के आशुतोष-सौरव को दिल्ली पुलिस ने फिर किया डिटेन, जंतर-मंतर पर लहरा रहे थे तिरंगा

Jantar Mantar Protest: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास (Saurav Das) और आशुतोष रांका (Ashutosh Ranka) को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों नेता अपने कई साथियों और समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें तुरंत डिटेन कर लिया।

वीडियो सोशल मीडिया पर किया शेयर

अपनी हिरासत में लिए जाने के बाद सौरव दास ने खुद इसका एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। सामने आए वीडियो में सौरव दास और उनके साथ मौजूद अन्य समर्थक ‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी कर रहे थे।

पुलिस ने जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैले। CJP नेताओं की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

पिछली बार फ्लाइट से हुए थे डिटेन

बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को भी आशुतोष रांका और सौरव दास को डिटेन किया था। तब उनके साथ सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके भी थे। तीनों प्रदर्शन के लिए फ्लाइट में सवार होकर मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका तीनों को ही फ्लाइट से उतरने नहीं दिया।

ये भी पढ़े-NSAअजित डोभाल और ईरानी सुरक्षा प्रमुख में क्षेत्रीय सुरक्षा और द्विपक्षीय मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

Back to top button