Stock Market: शेयर बाजार की धमाकेदार शुरुआत, 300 अंक चढ़ा Sensex

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 13 अक्टूबर को तेजी के साथ खुले। सेंसेक्स में लगभग 380 अंकों या 0.5% की बढ़त हुई है और यह लगभग 72,290 अंकों पर पहुंच गया है। निफ्टी में भी 0.5% की बढ़त हुई और यह 22,470 अंकों पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, बाजार की चाल पर ग्लोबल फैक्टर्स का असर देखने को मिल सकता है।

आईटी कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई, जिसमें एचसीएलटेक के शेयर 4.8% चढ़े। टीसीएस के शेयरों में 4.4% की बढ़त दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में टेक महिंद्रा और इंफोसिस के शेयरों में क्रमशः 2.6% और 1.9% की वृद्धि हुई।

IT शेयरों में जोरदार खरीदारी

इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा हाथ IT कंपनी HCL Technologies का रहा, जिसके शेयर शुरुआती व्यापार में लगभग 5% तक उछल गए।  कंपनी ने जुलाई-सितंबर तिमाही (Q2 FY27) के नतीजे घोषित किए हैं, जिसमें उसका मुनाफा 21.18% बढ़कर 5,132 करोड़ रुपये रहा है।

एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रोजेक्ट्स से अच्छी कमाई और टैक्स में छूट के कारण कंपनी को यह बंपर फायदा हुआ है। इसका असर पूरे IT सेक्टर पर दिखा और TCS, टेक महिंद्रा और इन्फोसिस जैसी कंपनियों के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी दर्ज की गई। इसके अलावा ट्रेंट (Trent) और एचडीएफसी बैंक भी मुनाफे में रहे।

दूसरी तरफ, एनटीपीसी (NTPC), पावर ग्रिड, मारुति सुजुकी और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट देखने को मिली, जिससे बाजार पर कुछ दबाव भी बना रहा।

ग्लोबल मार्केट और कच्चे तेल का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 1.08% की गिरावट आई और यह 105.5 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को थोड़ी राहत मिली है।  हालांकि, वैश्विक मोर्चे से संकेत बहुत अच्छे नहीं हैं।

सोमवार को अमेरिकी बाजार कमजोरी के साथ बंद हुए थे, वहीं आज एशियाई बाजारों (जापान, चीन, दक्षिण कोरिया और हांगकांग) में भी गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है।

विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं और उन्होंने सोमवार को भी 1,708.48 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।  जानकारों का मानना है कि जब तक विदेशी निवेशकों की बिकवाली नहीं थमती, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

Back to top button