
UP बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाओं का टाइम टेबल घोषित, जानें पूरा शेड्यूल
UP Board Exam 2027: उत्तर प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आधिकारिक तौर पर हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत टाइम टेबल जारी कर दिया है।
बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, इस साल बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 5 फरवरी 2027 से होगी और ये परीक्षाएं 24 फरवरी 2027 तक संपन्न कराई जाएंगी।
दो पालियों में आयोजित होंगी परीक्षाएं
बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं दो अलग-अलग शिफ्टों (पालियों) में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय इस प्रकार तय किया गया है:
-
प्रथम पाली (Morning Shift): सुबह 8:30 बजे से लेकर सुबह 11:45 बजे तक।
-
द्वितीय पाली (Afternoon Shift): दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक।
20 दिनों में पूरी होंगी परीक्षाएं
साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बोर्ड ने इस बार परीक्षा कार्यक्रम को काफी चुस्त-दुरुस्त रखा है। यही वजह है कि हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की दोनों परीक्षाएं मात्र 20 दिनों की अवधि के भीतर पूरी कर ली जाएंगी। 5 फरवरी को पहले दिन दोनों कक्षाओं के लिए हिंदी विषय की परीक्षा के साथ शुरुआत होगी, जबकि 24 फरवरी को अंतिम दिन समापन होगा।
परीक्षा का शेड्यूल कैसे डाउनलोड करें?
- UP बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा का शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए छात्र UP बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा का शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट- upmsp.edu.in पर जाएं।
- यहं पर छात्र UP बोर्ड 10वीं और 12वीं की डेटशीट 2027 PDF लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको UPMSP की 10वीं और 12वीं की डेटशीट PDF डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी
- यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की डेटशीट PDF को सेव कर लें और उसका प्रिंटआउट (हार्ड कॉपी) निकाल लें।
विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपने विषय के अनुसार पूरी डेटशीट डाउनलोड कर लें और अपनी पढ़ाई की योजना उसी हिसाब से तय करें।





