
Prithvi Shaw और आकृति अग्रवाल का हुआ पैचअप, कुछ हफ्ते पहले टूटी थी सगाई
Prithvi Shaw: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व अभिनेत्री आकृति अग्रवाल (Akriti Agarwal) की पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ी और दिलचस्प खबर सामने आई है। पिछले महीने ही अपनी सगाई टूटने और अलग होने का ऐलान करने वाला यह कपल एक बार फिर साथ आ गया है।
आकृति अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की पुष्टि कर दी है कि उन्होंने और पृथ्वी शॉ ने अपने मतभेदों को भुलाकर अपने रिश्ते को एक और मौका दिया है।
आकृति अग्रवाल ने दी जानकारी
आकृति अग्रवाल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया बयान जारी करते हुए लिखा कि वे और पृथ्वी शॉ अब दोबारा साथ हैं और एक नई शुरुआत कर रहे हैं। आकृति ने अपने पिछले फैसले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उस समय बाहरी और गलतफहमियों के प्रभाव में आकर उन्होंने जल्दबाजी में फैसला ले लिया था।
View this post on Instagram
उन्होंने अपने बयान में लिखा, “मुझे लगता है कि मेरी दिशाभूल हुई थी और मैंने बिना उस ईमानदार बातचीत के निर्णय ले लिया जिसकी हमें वास्तव में जरूरत थी। मैं अपने उस फैसले और उससे हुई तकलीफ की पूरी जिम्मेदारी लेती हूं।” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब वे दोनों अपने रिश्ते को आपसी समझ, भरोसे और प्यार के साथ आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने यह भी लिखा, “हम एक-दूसरे के लिए काफी हैं और इस नई शुरुआत में कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें।”
इसी साल मार्च में हुई थी सगाई
गौरतलब है कि इसी साल मार्च के महीने में पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने एक भव्य समारोह में सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। हालांकि, सगाई के कुछ महीनों बाद ही सितंबर में आकृति ने एक पोस्ट लिखकर दोनों की राहें अलग होने की बात कही थी, जिससे उनके फैंस काफी निराश हो गए थे।
अब महज कुछ हफ्तों के भीतर ही दोनों के पैचअप की खबर सामने आने के बाद उनके चाहने वाले बेहद खुश नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।





