
अमित शाह के बयान पर भड़के प्रमोद तिवारी, बोले- ‘कांग्रेस की वापसी तय’
Amit Shah Statement: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) द्वारा विपक्षी दलों और कांग्रेस पर दिए गए बयानों के बाद देश का राजनीतिक पारा एक बार फिर चढ़ गया है। अमित शाह के बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी (Pramod Tiwari) ने बुधवार को तीखा हमला बोला।
प्रमोद तिवारी ने तंज कसते हुए कहा कि लंबे समय से मौन साधे बैठे गृह मंत्री अब आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ने और बयान देने के लिए मजबूर हो गए हैं, जो कांग्रेस की बढ़ती ताकत और वापसी का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
“इतिहास भूल गए हैं गृह मंत्री”
संवाददाताओं से बातचीत करते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा, “हमारी सबसे बड़ी सफलता यही है कि जो अमित शाह इतने दिनों से खामोश बैठे थे, उन्हें कल सामने आकर बोलना पड़ा।” भाजपा के शुरुआती दौर की याद दिलाते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा, “शायद गृह मंत्री इतिहास भूल गए हैं। 1985 में मैंने खुद अपनी आंखों से देखा था जब संसद में भारतीय जनता पार्टी के सिर्फ 2 सांसद हुआ करते थे और उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी उनकी संख्या दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाती थी।”
उन्होंने आगे कहा कि आज कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है और देश में एक बार फिर सशक्त वापसी के रास्ते पर अग्रसर है। वर्तमान में चार राज्यों में कांग्रेस की सरकारें मजबूती से चल रही हैं।
ये भी पढ़े-मां कूष्माण्डा की असीम ऊर्जा से सुख-समृद्धि एवं आरोग्य का संचार हो:Modi
यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में फहराएगा तिरंगा
चुनावी संभावनाओं पर बात करते हुए प्रमोद तिवारी ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि जिस दिन उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में विधानसभा चुनाव होंगे, उस दिन तीनों राज्यों में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में तिरंगा फहराएगा और जनता भाजपा के विभाजनकारी बयानों को पूरी तरह खारिज कर देगी।
ये भी पढ़े- Air India की फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, बम की अफवाह से मचा हड़कंप
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और विपक्षी दलों पर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए विपक्ष पर बेबुनियाद आरोप मढ़ रही है, लेकिन देश की जनता अब जागरूक हो चुकी है और बदलाव का मन बना चुकी है।
ये भी पढ़े- CJP के सौरव-आशुतोष पांच दिन की न्यायिक हिरासत में, जंतर-मंतर प्रदर्शन के मामले में जेल





