
IDBI बैंक में सरकार की हिस्सेदारी बेचने का Union Cabinet ने लिया निर्णय
IDBI Bank DELHI: IDBI Bank में सरकारी हिस्सेदारी बेचने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी, इस मंजूरी के तहत सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) मिलकर बैंक में अपनी कुल 60.72% हिस्सेदारी ‘कनाडा इंक’ को बेचेंगेIDBI कैबिनेट कमेटी ने फेयरफैक्स की कंपनी को चुना, 60.72% हिस्सेदारी के लिए ₹52,878 करोड़ की डील, ₹81 प्रति शेयर की बोली मंजूर नई दिल्ली: IDBI बैंक के रणनीतिक निजीकरण पर बड़ा फैसला हो गया है। कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) ने 14 अक्टूबर 2026 की बैठक में Canada Inc. को IDBI बैंक का रणनीतिक खरीदार चुन लिया है।
यह कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स लिमिटेड की सहायक कंपनी है। कितने की डील, कितना हिस्सा यह कंपनी IDBI बैंक की 60.72% हिस्सेदारी खरीदेगी, जिसके लिए ₹52,878.08 करोड़ की रकम दी जाएगी। इस हिस्सेदारी में 30.48% भारत सरकार की है 30.24% LIC की है सौदे के बाद भी भारत सरकार के पास 15% और LIC के पास 19% हिस्सेदारी बची रहेगी। ₹81 प्रति शेयर की जीत वाली बोली सरकार के मुताबिक जीतने वाली सर्वश्रेष्ठ बोली ₹81 प्रति शेयर की रही। दो स्वतंत्र वैल्यूएशन एजेंसियों ने बैंक का फेयर वैल्यूएशन किया, जिसका औसत ₹75.99 प्रति शेयर निकला। इसी को बोलियां परखने का बेंचमार्क माना गया।





