Gajab Raat Trailer: ‘गजब रात’ का ट्रेलर रिलीज, भ्रष्ट पुलिसवाला बने मनोज बाजपेयी

Gajab Raat Trailer: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की क्राइम थ्रिलर फिल्म, जो पहले ‘घूसखोर पंडित’ नाम से चर्चा में थी, नए शीर्षक के साथ दर्शकों के सामने आ गई है। विवादों के बाद मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर ‘गजब रात’ (Gajab Raat) कर दिया है।

15 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर इसका बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे फैंस की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

यहाँ देखिए ट्रेलर-

नाम पर क्यों हुआ था विवाद?

इस साल की शुरुआत में जब नेटफ्लिक्स ने अपने प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया था, तब ‘घूसखोर पंडित’ नाम को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं। फिल्म के शीर्षक को लेकर ब्राह्मण समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया था और कई जगह एफआईआर (FIR) दर्ज होने के साथ-साथ मामला दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंच गया था।

अदालती रुख और सार्वजनिक आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए निर्माताओं ने आश्वासन दिया था कि फिल्म का नाम बदला जाएगा, जो मूल कहानी को बिना किसी विवाद के बयां करेगा।

ये भी पढ़े-अयोध्या धाम पहुंचीं यामी गौतम; रामलला और हनुमान गढ़ी का लिया आशीर्वाद

क्राइम-थ्रिलर कहानी

फिल्म ‘गजब रात’ की कहानी एक ही रात में घटने वाली अप्रत्याशित और सनसनीखेज घटनाओं पर आधारित है। इसमें मनोज बाजपेयी एक ऐसे भ्रष्ट और असमंजस में फंसे पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने निजी स्वार्थ और सही-गलत के कर्तव्य के बीच झूलता नजर आता है। उसका एक फैसला पूरे मामले की जांच और कई जिंदगियों की दिशा बदल देता है।

ये भी पढ़े-आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

फिल्म का निर्माण दिग्गज फिल्ममेकर नीरज पांडे (Neeraj Pandey) की कंपनी ‘फ्राइडे फिल्मवर्क्स’ के बैनर तले हुआ है, जबकि इसका निर्देशन जाने-माने लेखक रितेश शाह (Ritesh Shah) ने किया है। इस फिल्म के जरिए मनोज बाजपेयी और नीरज पांडे करीब एक दशक बाद दोबारा किसी प्रोजेक्ट के लिए एक साथ आए हैं।

ये भी पढ़े-‘Jailer 2’ का रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर तूफान, एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका

Back to top button