
दशहरा पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक
DCM केशव ने दीं दशहरा की शुभकामनाएं
Lucknow Deputy Chief Minister: उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दशहरा (विजय दशमी) के पावन व पुनीत अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व विजय का प्रतीक है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में साहस, संयम और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है।
उन्होंने कहा कि दशहरा का त्योहार, अनीति पर नीति की, असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। मेरी मंगल कामना है कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे।” यह त्योहार भारत की सांस्कृतिक एकता को मजबूत करता है और हमें सद्भाव के साथ रहने तथा बुराई का त्याग करके सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। यह त्योहार मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन मूल्यों से भी जुड़ा हुआ है। यह त्यौहार सभी के जीवन में समृद्धि और सम्पन्नता लाये ।





