
US में होगा रणबीर कपूर की ‘Ramayana’ का वर्ल्ड प्रीमियर, हॉलीवुड स्टार्स की एंट्री
Ramayana World Premiere: निर्देशक नितेश तिवारी की बहुचर्चित महाकाव्य फिल्म ‘रामायण‘ (Ramayana) को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। दिवाली 2026 के पावन अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म को मेकर्स वैश्विक स्तर पर प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
इसी कड़ी में फिल्म का ऐतिहासिक वर्ल्ड प्रीमियर (World Premiere) संयुक्त राज्य अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आयोजित होने जा रहा है।
डेविड गेफेन थिएटर में रचेगा इतिहास
‘रामायण’ का स्पेशल 3D वर्ल्ड प्रीमियर लॉस एंजेलिस स्थित एकादमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स के ‘डेविड गेफेन थिएटर’ (David Geffen Theater) में 27 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। बहुत ही कम भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग इस प्रतिष्ठित हॉल में हुई है। इस प्रीमियर में अंतरराष्ट्रीय पत्रकार, हॉलीवुड फिल्ममेकर्स और मनोरंजन जगत की लगभग 945 से अधिक हस्तियां शिरकत करेंगी।
‘पारंपरिक भारतीय’ ड्रेस कोड
इस ग्रैंड प्रीमियर को पूरी तरह से भारतीय संस्कृति और ‘दिवाली’ के रंग में रंगा जा रहा है। रेड कार्पेट पर भारतीय परंपरा और उत्सव के माहौल को दर्शाने के लिए एक विशेष ड्रेस कोड (Dress Code) रखा गया है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी देशी-विदेशी मेहमानों से पारंपरिक भारतीय परिधान (Traditional Indian Outfits) विशेषकर लाल (Red) रंग के कपड़े पहनकर आने का अनुरोध किया गया है।
क्या रेड शेरवानी में नजर आएंगे डेडपूल?
इस प्रीमियर से जुड़ा सबसे बड़ा रोमांच हॉलीवुड के सुपरस्टार रेयान रेनॉल्ड्स (Ryan Reynolds) की उपस्थिति को लेकर बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘डेडपूल एंड वुलवरिन’ फेम रेयान रेनॉल्ड्स भी इस प्रीमियर के खास मेहमानों की सूची में शामिल हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि रेनॉल्ड्स भी इवेंट के रेड ड्रेस कोड को फॉलो करते हुए लाल रंग के पारंपरिक भारतीय पोशाक (जैसे कुर्ता-पायजामा या शेरवानी) में नजर आ सकते हैं।
ये भी पढ़े-Bigg Boss 20: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बीच बिग बॉस शो से सलमान खान की दूरी
वर्ल्डवाइड रिलीज होगी फिल्म
नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित इस महाकाव्य फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान श्री राम, साई पल्लवी (Sai Pallavi) माता सीता, यश (Yash) लंकापति रावण और सनी देओल (Sunny Deol) भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत
ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस ज़िमर (Hans Zimmer) और ए.आर. रहमान (A.R. Rahman) ने मिलकर तैयार किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोनी पिक्चर्स द्वारा डिस्ट्रीब्यूट की जा रही ‘रामायण: पार्ट 1’ 5 नवंबर 2026 को वैश्विक स्तर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
ये भी पढ़े-टाइगर श्रॉफ की हत्या की कोशिश! पुलिस ने दर्ज की तीन अज्ञातों के खिलाफ FIR





