
Ramayana: ‘VFX में कमियां न ढूंढे’, फिल्म की रिलीज से पहले यश ने लोगों से की अपील
Yash On Ramayana: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), साउथ सुपरस्टार यश (Yash) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana: Part One) इन दिनों काफी चर्चा में है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसके विजुअल इफेक्ट्स (VFX) को लेकर बहस छिड़ी हुई है। कुछ लोग वीएफएक्स की आलोचना कर रहे हैं। अब इस विवाद पर ‘रावण’ का किरदार निभा रहे एक्टर और फिल्म के सह-निर्माता यश ने खुलकर बात की है।
हैदराबाद में आयोजित रामायण के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान यश ने दर्शकों और फैंस से एक खास अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग फिल्म में वीएफएक्स या अन्य छोटी-मोटी कमियां निकालने के बजाय इसे खुले दिमाग से देखें।
“नमित मल्होत्रा जैसे लोगों को खोया”
यश ने अपने भाषण में फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) के विजन और जुनून की जमकर तारीफ की। नमित मल्होत्रा की कंपनी DNEG को वर्ल्ड-क्लास वीएफएक्स के लिए जाना जाता है और इसे कई ऑस्कर अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।
यश ने दर्शकों को समझाते हुए कहा
“मैं आप सभी से एक बात कहना चाहता हूं कृपया वीएफएक्स (VFX) या किसी और चीज को लेकर फिल्म में छोटी-छोटी कमियां निकालने की कोशिश न करें। जब कोई इतना बड़ा प्रोजेक्ट बनाने की कोशिश करता है, तो वह भारतीय सिनेमा को ग्लोबल मंच पर ले जाने के लिए अपना पैसा और प्रतिष्ठा दांव पर लगाता है। अगर हम आज नमित मल्होत्रा जैसे लोगों का साथ नहीं देंगे या उन्हें खो देंगे, तो ऐसा मौका फिर कभी नहीं आएगा और हमारा सिनेमा कई साल पीछे चला जाएगा।”
‘बॉलीवुड और साउथ का फर्क भूलकर साथ आएं’
यश ने फिल्म इंडस्ट्री के बीच के बंटवारे को खत्म करने की भी वकालत की। उन्होंने सभी क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा प्रेमियों से एकजुट होने का आह्वान किया। यश ने कहा, “चाहे आप तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, तमिल या हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से हों, मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि एक बार हम सब साथ आएं। फिल्म को पहले से बनी किसी राय के बिना, खुले दिमाग से देखें और अगर आपको यह पसंद आती है, तो आइए मिलकर दुनिया को भारतीय सिनेमा की ताकत दिखाएं।”
उन्होंने यह भी बताया कि मेकर्स दर्शकों के फीडबैक और आलोचना को हमेशा स्वीकार करते हैं और फिल्म को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
कब रिलीज होगी ‘रामायण’? (Ramayana Release Date)
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। ‘रामायण: पार्ट वन’ (Ramayana: Part One) को दुनिया भर में 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म में रणबीर कपूर ‘भगवान राम’, साई पल्लवी ‘माता सीता’ और यश ‘रावण’ के दमदार रोल में नजर आएंगे। इसके साथ ही यश अपनी कंपनी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ के जरिए इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।





