
राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल
UP Sultanpur Rahul Gandhi: यूपी के दौरे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। काफिले की गाड़ियों के आपस में टकराने से कई घायल हो गए। वहीं खबर है कि राहुल गांधी सुरक्षित हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले ये ये बड़ा हादसा 91 KM माइलस्टोन के पास हुआ। यहां पांच गाड़ियां और एम्बुलेंस आपस में टकरा गईं।

हादसे में पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और सुरक्षा से जुड़े कई लोग घायल हुए हैं। राहुल गांधी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। गांधी आज यूपी दौरे पर हैं। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रति पक्ष राहुल गांधी पर चले मानहानि मामले में सुल्तानपुर MP/MLA कोर्ट आज फैसला सुनाने वाला है। इसीलिए राहुल लखनऊ से एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से सुल्तानपुर के लिए रवाना हुए।
कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मानहानि का मामला अगस्त 2018 में दर्ज हुआ था. मई 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे आहत होकर सुल्तानपुर के तत्कालीन चेयरमैन सहकारी बैंक विजय मिश्रा ने परिवाद दर्ज करवाया था। दर्ज शिकायत के आधार पर अदालत ने 27 नवंबर 2023 को राहुल गांधी को मुकदमे का सामना करने के लिए तलब किया था।
इसके बाद राहुल गांधी अदालत में पेश हुए, जहां उन्हें जमानत मिल गई थी. लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट ने 13 अक्टूबर को केस की सुनवाई पूरी कर ली थी और फैसला सुरक्षित रख लिया था।





