CEC Gyanesh को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रोंक देंगे:Rahul Gandhi

Rahul Gandhi  Gyanesh Kumar Delhi: दिल्ली में एक नवंबर को प्रस्तावित राहुल गांधी की रैली को लेकर व्यापारियों ने चिंता जताई है। सदर बाजार बारी मार्केट ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने दीपावली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर राहुल गांधी तथा रैली के आयोजकों से कार्यक्रम की तारीख पर दोबारा विचार करने की अपील की है। इस मांग पर राहुल गांधी ने जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की और कहा कि ऐसा करने से 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा।

राहुल गांधी ने दिल्ली में मेट्रो सेवाएं बंद होने, सड़कों को सील किए जाने और राजधानी में आवाजाही प्रभावित होने को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी के कारण लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं और जब वोट सुरक्षित नहीं हैं, तो दुकान, बचत और बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित नहीं रह सकता।

व्यापारियों का कहना है कि दीपावली सहित प्रमुख त्योहारों के दौरान दिल्ली के थोक बाजारों में खरीदारी और व्यापारिक गतिविधियां तेज हो जाती हैं। ऐसे समय में रैली के कारण ट्रैफिक डायवर्जन, सड़कें बंद होने और सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव से ग्राहकों को बाजारों तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। इससे कारोबार को बड़ा नुकसान होने की आशंका है।

परमजीत सिंह पम्मा के मुताबिक, सदर बाजार, चांदनी चौक, खारी बावली, फतेहपुरी और आजाद मार्केट जैसे प्रमुख कारोबारी इलाकों में त्योहारों के दौरान दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में व्यापारी और खरीदार पहुंचते हैं। इस समय गिफ्ट आइटम, सजावटी सामान, कपड़े, क्रॉकरी और अन्य उत्पादों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में यातायात संबंधी बाधाओं का सीधा असर बिक्री पर पड़ सकता है।

व्यापारियों ने कहा कि दिल्ली के बाजार पहले से ही ट्रैफिक जाम, पार्किंग की कमी और माल की आवाजाही से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। त्योहारों के व्यस्त सीजन में अतिरिक्त प्रतिबंधों से दुकानदारों के साथ-साथ कर्मचारियों, मजदूरों, ट्रांसपोर्टरों और व्यापार पर निर्भर अन्य लोगों की आजीविका भी प्रभावित हो सकती है।

इसी को ध्यान में रखते हुए व्यापार संघ ने राहुल गांधी और रैली के आयोजकों से कार्यक्रम की तारीख पर पुनर्विचार करने की अपील की है। व्यापारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान बाजारों में सामान्य कारोबारी गतिविधियां जारी रहना जरूरी है, ताकि दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी न हो।

Back to top button